राजगढ़

मप्र जन अभियान परिषद ने मेहंदी और रंगोली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

मप्र जन अभियान परिषद ने मेहंदी और रंगोली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

मप्र जन अभियान परिषद ने मेहंदी और रंगोली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

एम पी दर्पण न्यूज़ राजगढ़ राजू बैरागी

*नरसिंहगढ़ l* मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम की संपर्क कक्षा का आयोजन महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए परामर्शदाताओं द्वारा विभिन्न सैद्धांतिक विषयों पर मार्गदर्शन किया। परामर्शदाता हरिओम जाटव ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है l उन्होंने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जल स्रोतों के प्रति हमारी कृतज्ञता और भविष्य को सुरक्षित करने का एक जन-आंदोलन है। भारतीय संस्कृति में नदियों और जल स्रोतों को ‘गंगा’ के समान पवित्र माना गया है। इसी भावना को पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। क्योंकि “पानी का कोई विकल्प नहीं है। यदि हम आज अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं करेंगे और जल स्रोतों को प्रदूषित होने से नहीं बचाएंगे, तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए ही होगा। इसलिए हमें ‘बूंद-बूंद संचय’ को अपना मूल मंत्र बनाना होगा। “जल ही वह आधार है जिस पर मानव सभ्यता टिकी है। यदि हम अपनी नदियों और तालाबों को ‘गंगा’ मानकर उनका सम्मान और संरक्षण करेंगे, तभी हम एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि वह भी इस अभियान में सहभागिता कर अपने-अपने क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु गतिविधियां आयोजित करें और समाज को जागरुक कर अभियान को सफल बनाएं । कक्षा में नवांकुर संस्था ओम शांति महिला मंडल द्वारा छात्राओं के मध्य रंगोली एवं मेहंदी स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर परिषद के विकासखंड समन्वयक खजान सिंह ठाकुर, परामर्शदाता नटवरसिंह, मनीषा सक्सेना, विक्रमसिंह लववंशी, रवि यादव के साथ ओम शांति महिला मंडल की अध्यक्ष हेमा गोयल एवं सचिव विनोद वर्मा व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!