
आठनेर नगर परिषद में एल्डरमैनो की नियुक्तियां
विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार की सहमति से हुई नियुक्तिया
संजय सोनी महेश लहरपुरे रोशन झोड़ एवं किरण जोगी बने एल्डरमैन
नगर परिषद आठनेर के सभी पार्षदों तथा इष्ट मित्रों ने दी बधाइयां
आठनेर से विलास खातरकर की रिपोर्ट
आठनेर। रविवार को राज्य शासन द्वारा नगर परिषद आठनेर में चार एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों की घोषणा की गई है इन नियुक्तियों के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार ने आठनेर नगर की सरकार को भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं के माध्यम से सांगठनिक मजबूती और संतुलित समीकरण बैठाने का प्रयास किया है। विधायक एंव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार की सहमति आठनेर के संजय सोनी, रोशन झोड, महेश लहरपुरे, किरण जोगी की एल्डरमैन के पद पर नियुक्तियां की गई है। नगर अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जगताप , उपाध्यक्ष विनय जितपूरे, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, सहित सभी भाजपा पार्षद, द्वारा शुभकामनाएँ दी है। 4 एल्डरमैन नगर क्षेत्र के 15 वार्ड में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए संगठन के लिए कार्य करेगें हालांकि एल्डरमेनो के पास मतदान का अधिकार नहीं होने के बावजूद उनकी वैचारिक समझ और विकास कार्य को गति देने में यह नियुक्तियां सहायक होगी। इन नियुक्तियों पर ईष्ट मित्र एंव शुभ चिंतकों द्वारा शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।



