सूरजपुर

सूरजपुर में बड़ी कार्रवाई: नशे में स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज़

सूरजपुर में यातायात पुलिस ने एक बड़ी लापरवाही का मामला पकड़ते हुए नशे में वाहन चला रहे ईको चालक के खिलाफ कार्रवाई की। यह चालक स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा था। चंदरपुर चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन को रोका और ब्रीथ एनालाइज़र से जांच की, जिसमें चालक शराब के नशे में पाया गया। साथ ही वह बिना परमिट के बच्चों का परिवहन भी कर रहा था।

इस पर सूरजपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में ड्राइविंग) और 66/192 (बिना परमिट वाहन संचालन) के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके घर पहुंचाया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वाहन चालकों और मालिकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!