केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का खातेगांव दौर कल
जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का खातेगांव दौर कल
जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे
एम पी दर्पण न्यूज़ खातेगांव संवाददाता इमरत मौरे
म,प्र खातेगांव केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को खातेगांव के प्रवास पर रहेंगे अपने अल्प प्रवास के दौरान वह क्षेत्र को नहीं सौगात देंगे और प्रशासनिक अमले के साथ विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री चौहान रविवार दोपहर 12:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नगर के खेल मैदान स्थित मुखर्जी गार्डन के सामने बने हेलीपैड पर उतरेंगे यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा केंद्रीय मंत्री दोपहर 12:30 बजे स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियावन और खातेगांव क्षेत्र में जारी विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी दोपहर 1:30 बजे मंत्री चौहान रेस्ट हाउस ग्राउंड पहुंचेंगे जहां वह जनपद पंचायत खातेगांव के नवीन भवन का भूमि पूजन करेंगे इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं आयोजन की अंतिम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं निर्धारित कार्यक्रम के समापन के पश्चात वह हेली पेड़ से वापस प्रस्थान करेंगे




