मुस्कान मोटलानी ने रखा पहला रोज़ा, इबादत और जुनून का खूबसूरत संगम
मुस्कान मोटलानी ने रखा पहला रोज़ा, इबादत और जुनून का खूबसूरत संगम

मुस्कान मोटलानी ने रखा पहला रोज़ा, इबादत और जुनून का खूबसूरत संगम
बैतूल::मुस्कान मिटलानी ने इस साल रमज़ान के पाक महीने में अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने रोज़ा इफ्तार की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सादगी, श्रद्धा और आत्मिक शांति साफ झलक रही थी।
मुस्कान ने कहा कि पहला रोज़ा उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, शुक्र और आत्मअनुशासन की सीख है। उनके इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें दुआओं और मुबारकबाद से नवाज़ रहे हैं।
इफ्तार के दौरान मुस्कान ने खजूर और फलों से रोज़ा खोला और परिवार के साथ वक्त बिताया। उन्होंने अपने संदेश में सभी से रमज़ान के महीने में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुस्कान मोटलानी को पहले रोज़े की ढेरों मुबारकबाद दी है



