वानाडोंगरी की खुशी निघोट ने PCT परीक्षा में जीता गोल्ड मेडल
वानाडोंगरी की खुशी निघोट ने PCT परीक्षा में जीता गोल्ड मेडल

वानाडोंगरी की खुशी निघोट ने PCT परीक्षा में जीता गोल्ड मेडल
एमपी दर्पण न्यूज, हिंगणा से रिपोर्टर नीलम चकोले
वानाडोंगरी, महाजनवाड़ी प्रभाग क्रमांक 12 क्षेत्र की कु. खुशी राजूजी निघोट ने Datta Meghe Institute of Higher Education and Research, सावंगी (मेघे) में शिक्षा प्राप्त करते हुए PCT परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से हिंगणा–महाजनवाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
उनकी इस सफलता पर पूरे परिसर से बधाइयों की वर्षा हो रही है। वानाडोंगरी नगर परिषद के नगरसेवक श्री नितीन (आबा) काले, नगरसेविका सिंधुताई निघोट, नगरसेवक शुभम गोहाड़, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्नील दाभेकर, अतुल बोबडे, पवन भक्ते और चितेश नागमोते ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
खुशी की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने भी हृदय से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 🌟🏅




