सूरजपुर

अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग पुलिस गेम्स प्रतियोगिता केरल में होंगे निर्णायक…

अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग पुलिस गेम्स प्रतियोगिता केरल में होंगे निर्णायक...

अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग पुलिस गेम्स प्रतियोगिता केरल में होंगे निर्णायक…

ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा 74 वीं अंतर ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी 2026 त्रिवेंद्रम (केरल) में आयोजित की जा रही है जिसमें भारत देश के सभी राज्यों की महिला एवं पुरुष टीमों के अलावा बी.एस.एफ. सी.आई.एस.एफ . सी.आर.पी.एफ. आई.टी.बी.पी. के टीमें भाग ले रही है । यह प्रतियोगिता भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता में से एक है जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सरगुजा संभाग के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी सूरजपुर जिले के मोहम्मद गौस बेग का चयन किया गया है। जो छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

विदित हो कि गौस बेग को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के मैचो साथ-साथ वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित‌ भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स, फेडरेशन कप, यूथ चैंपियनशिप, जूनियर चैंपियनशिप ,सब जूनियर चैंपियनशिप, मिनी चैंपियनशिप के अलावा अंतर सर्विसेज प्रतियोगिता के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं के सैकड़ो मैंचो में रेफरी के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने का अनुभव प्राप्त है ।

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पिछले वर्षों में ‌ आयोजित पटना (बिहार) करनाल (हरियाणा) एवं भिलाई (छत्तीसगढ़) की इस प्रतियोगिता में भी गौस बेग रेफरी के रूप में सफलतापूर्वक संचालन कर चुके हैं|

उल्लेखनीय है की सूरजपुर जिले के गौरव गौस बेग छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एक्टिव वॉलीबॉल रेफरी है जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा भारत देश के साथ-साथ विदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए मैचो का सफलतापूर्वक संचालन किया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!