
चिरमिरी के डोमन हिल क्षेत्र में मिला अज्ञात महिला का शव
एमसीबी जिला में सनसनी — जंगल में पेड़ की डाली से लटका मिला शव
एमसीबी से कैलाश गिरी की रिपोर्ट
बीच जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव घने जंगल की गहराई में पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एमसीबी ब्रेक :
मामला थाना क्षेत्र के डोमन हिल परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डोमन हिल जेट हॉस्टल के समीप जंगल के अंदर नाले के किनारे एक महिला का शव कपड़े से बंधा हुआ मिला। जंगल की ओर गए कुछ स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस चौकी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने तत्काल थाना प्रभारी एवं नगर निरीक्षक को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी कर रही है और यह जांच की जा रही है कि महिला कौन थी तथा वह इस स्थान तक कैसे पहुंची।
मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है।




