गडचिरोली में वैद्यकीय सहायता कक्ष कार्यकारी नियुक्ति कार्यक्रम संपन्न
गडचिरोली में वैद्यकीय सहायता कक्ष कार्यकारी नियुक्ति कार्यक्रम संपन्न

गडचिरोली में वैद्यकीय सहायता कक्ष कार्यकारी नियुक्ति कार्यक्रम संपन्न
एमपी दर्पण न्यूज के लिए रिपोर्टर – नीलम चकोले
गडचिरोली :
वैद्यकीय सहायता कक्ष के कार्यकारी नियुक्ति कार्यक्रम के अवसर पर गडचिरोली जिले में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विदर्भ प्रमुख प्रवीण बाल मुकुंद शर्मा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंगेशजी चिवटे (संस्थापक, वैद्यकीय सेवा मुंबई) की विशेष उपस्थिति रही। महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के करकमलों द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमेश कनेरे को “रुग्ण मित्र” के रूप में सम्मानित किया गया तथा उन्हें नागपुर शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात मंत्री महोदय अपने आगामी निर्धारित कार्यक्रम हेतु रवाना हुए।
एमपी दर्पण न्यूज के लिए रिपोर्टर –नीलम चकोले




