नागपुर

पिपळधरा में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन – विशाल भोसले की प्रमुख उपस्थिति

पिपळधरा में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन – विशाल भोसले की प्रमुख उपस्थिति

पिपळधरा में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन – विशाल भोसले की प्रमुख उपस्थिति

एमपी दर्पण न्यूज के लिए रिपोर्टर – नीलम चकोले

पिपळधरा (ता. हिंगणा, जि. नागपुर) में स्वर्गीय श्री श्रावणभाऊ मरस्कोले की स्मृति में न्यू शिवशक्ति क्रीड़ा मंडल, पिपळधरा की ओर से एकदिवसीय 50 किलो वजन वर्ग की भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस कुश्ती दंगल का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष माननीय विशाल भोसले की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर विशाल भोसले ने अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती एक पारंपरिक खेल है और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने यह भी मत व्यक्त किया कि ग्रामीण क्षेत्र के पहलवानों को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाना चाहिए।

इस कुश्ती दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध पहलवानों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार, आकर्षक ट्रॉफी एवं पदक मान्यवरों के हाथों वितरित किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु न्यू शिवशक्ति क्रीड़ा मंडल, पिपळधरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। कुश्ती दंगल की सफलता पर विशाल भोसले ने आयोजकों की विशेष सराहना की। एमपी दर्पण न्यूज के लिए रिपोर्टर नीलम चकोले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!