आम आदमी पार्टी ने ब्यावरा में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस; संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
आम आदमी पार्टी ने ब्यावरा में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस; संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

आम आदमी पार्टी ने ब्यावरा में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस; संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
कार्यालय ब्यावरा में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ
एम पी दर्पण न्यूज़ राजगढ़ संभाग ब्यूरो रामस्वरूप वर्मा
ब्यावरा (राजगढ़): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी राजगढ़ द्वारा जिला कार्यालय ब्यावरा में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य कार्यक्रम और संबोधन*
जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने तिरंगा फहराया और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं व जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संविधान को आत्मसात करने और उसके मूल्यों को जीने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान विशाल सोनी जिला अध्यक्ष युथ विंग ने कहा कि आज की क्रांति गोलियों से नहीं, विचारों से आएगी, हम सबको मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी।.
*प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दौलतराम विजपुरिया पवन कुशवाह दिलीप कुशवाह मुश्ताक भाई जगदीश वर्मा कन्हैयालाल भारतीय और कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे lकार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रमेश चंद्र पुष्पद ने किया और आभार ब्लॉक अध्यक्ष ब्यावरा जगदीश वर्मा में व्यक्त किया l



