सीहोर

थाना कोतवाली, जिला सीहोर

गत दिवस लापता हुए दोनों नाबालिक बालकों को सीहोर कोतवाली पुलिस ने भोपाल से बरामद किया

थाना कोतवाली, जिला सीहोर

एमपी दर्पण के लिए भारती राजपूत स्टेट हैड जिला सीहोर भोपाल

गत दिवस लापता हुए दोनों नाबालिक बालकों को सीहोर कोतवाली पुलिस ने भोपाल से बरामद किया

*घटना का संक्षिप्त विवरण: -* दिनांक 07.01.2026 को रानी मोहल्ला गंज सीहोर निवासी फरियादी एवं दूसरे फरियादी, निवासी नेहरू कॉलोनी सीहोर द्वारा सूचना दी गई कि उनके 15 वर्षीय बालक कोचिंग जाने का कहकर गए, जो अभी तक घर नहीं आए है, जिस पर थाना कोतवाली मे अप.क्र. 21/25 धारा 137(2) BNS एवं अप.क्र. 22/25 धारा 137(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया,

 

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* – मामलों की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर दोनों बालकों की तलाश में लगाया गया।

कोतवाली थाने की पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से उक्त प्रकरणों में लापता दोनों बालकों को भोपाल से ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस टीम को उक्त बालक चंबल ढाबा, विदिशा रोड भानपुर, भोपाल के पास घूमते मिले। उक्त बालकों को विधिवत दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

*महत्वपूर्ण भूमिका* – निरीक्षक रविंद्र यादव, सउनि. अनिल धाकड़, प्रधान आरक्षक विद्यासागर, प्रआर. मृत्युंजय तिवारी, आर. विवेक प्रताप सिंह, आरक्षक सतीश आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!