बुरहानपुर के किसानों को बड़ी सौगात
नावथा वृहद व झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

बुरहानपुर के किसानों को बड़ी सौगात
नावथा वृहद व झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी
एम पी दर्पण बुरहानपुर से ब्यूरो चीफ – सुमेश तायडे
बुरहानपुर जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट ने नावथा वृहद और झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।
इन दोनों परियोजनाओं पर कुल ₹2598.97 करोड़ की लागत आएगी, जिससे जिले की 51,800 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में स्थायी सुधार होगा।
प्रोजेक्ट की प्रमुख जानकारियां:
नावथा वृहद सिंचाई परियोजना: ₹1676.06 करोड़ की लागत, 34,100 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई लाभ
झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना: ₹922.91 करोड़ की लागत, 17,700 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई लाभ
90 से अधिक गांव होंगे लाभान्वित
22,600 से ज्यादा कृषक परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ
इस अवसर पर विधायक अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बुरहानपुर जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक और दूर
गामी परिवर्तन लाएगा।




