जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत,मचा हड़कंप
कलेक्टर के निर्देश पर चार सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित, होगी निष्पक्ष जांच

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत,मचा हड़कंप
कलेक्टर के निर्देश पर चार सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित, होगी निष्पक्ष जांच
MP दर्पण के लिए आगर मालवा से सोनू खान की रिपोर्ट
आगर मालवा, 03 जनवरी। जिला अस्पताल आगर मालवा में डिलीवरी के दौरान बड़ागांव निवासी एक गर्भवती महिला की मृत्यु हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार इस प्रकरण की जांच हेतु जिला स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया जाएगा। समिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ एवं मेडिकल स्पेशलिस्ट को शामिल किया गया है।
जांच समिति पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
घटना के बाद मृत महिला के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




