सीहोर

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 385.5 लीटर अवैध शराब सहित, स्कॉर्पियो वाहन जप्त

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 385.5 लीटर अवैध शराब सहित, स्कॉर्पियो वाहन जप्त

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 385.5 लीटर अवैध शराब सहित, स्कॉर्पियो वाहन जप्त

सीहोर भारती राजपूत 

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पूजा शर्मा के निर्देशन में थाना दोराहा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 02/01/2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नोडल पाइंट दोराहा जोड़ पर एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन चैकिंग के दौरान न रुकते हुए तेजी और लापरवाही से झरखेड़ा तरफ गया है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम थाना सीहोर द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक द्वारा तेज गति से वाहन भगाया गया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी एवं देशी शराब की कुल 385.5 लीटर मात्रा बरामद हुई,जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹228600/- आँकी गई है।

मौके से स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP47 BC 0540 को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया। विवेचना के दौरान वाहन से संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर आरोपीयों की तलाश की जा रही है , प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में डायल–112 से प्राप्त सूचना पर थाना दोराहा पुलिस द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई की गई। नाकाबंदी एवं पीछा कार्रवाई में थाना दोराहा के उपनिरीक्षक राकेश शर्मा डायल–112 स्टाफ चालक गोपाल ,आरक्षक 270 जितेन्द्र वर्मा, गश्ती अधिकारी प्रधान आरक्षक 413 दयाल सिंह लवाना, आरक्षक अभिलाष जाट थाना स्टाफ एवं सहयोगी बल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!