हरदा

खिरकिया में कमल युवा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, कबड्डी में 21 व रस्सा कसी में 17 टीमों ने लिया भाग

खिरकिया में कमल युवा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, कबड्डी में 21 व रस्सा कसी में 17 टीमों ने लिया भाग

खिरकिया में कमल युवा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, कबड्डी में 21 व रस्सा कसी में 17 टीमों ने लिया भाग

खिरकिया

विकासखंड खिरकिया में कमल युवा खेल महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 29 दिसंबर 2025 को कबड्डी एवं रस्सा कसी प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

ब्लॉक समन्वयक संदीप जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में कबड्डी की कुल 21 टीमें तथा रस्सा कसी की 17 टीमों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष संजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर राजपूत, विजय सोमानी, पार्षद नितिन गुप्ता, बंटी सलूजा एवं बसंत अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोच मयंक बिश्नोई, राजकुमार गौर, प्रवीण बाथम, मोहित अवस्थी एवं लकी कौशल का विशेष योगदान रहा।

कबड्डी बालक वर्ग परिणाम

प्रथम स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारवा

द्वितीय स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंदला

तृतीय स्थान – जवाहर नवोदय विद्यालय चारवा

चतुर्थ स्थान – संदीपनीय विद्यालय खिरकिया

कबड्डी बालिका वर्ग परिणाम

प्रथम स्थान – इंपीरियल स्कूल खिरकिया

द्वितीय स्थान – कन्या शाला स्कूल खिरकिया

तृतीय स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारवा

चतुर्थ स्थान – जवाहर नवोदय विद्यालय चारवा

रस्सा कसी बालक वर्ग परिणाम

प्रथम स्थान – इंपीरियल स्कूल खिरकिया

द्वितीय स्थान – सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी

तृतीय स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारवा

चतुर्थ स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंदला

रस्सा कसी बालिका वर्ग परिणाम

प्रथम स्थान – इंपीरियल स्कूल खिरकिया

द्वितीय स्थान – कन्या शाला स्कूल खिरकिया

समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। यह आयोजन क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!