कमल युवा खेल महोत्सव: खिरकिया में खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 20 टीमों ने दिखाया दमखम
कमल युवा खेल महोत्सव: खिरकिया में खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 20 टीमों ने दिखाया दमखम

कमल युवा खेल महोत्सव: खिरकिया में खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 20 टीमों ने दिखाया दमखम
खिरकिया विकासखंड में कमल युवा खेल महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 27 दिसंबर 2025 को खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष संजय यादव रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता रविंद्र दुआ, अनिल जैन, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम तिवारी, भाजपा नेता दीपक पटेल एवं राजकुमार गढ़वाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
बालक वर्ग में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद
प्रथम स्थान – संदीपनी स्कूल, खिरकिया
द्वितीय स्थान – जवाहर नवोदय विद्यालय, चारवा
तृतीय स्थान – लिटिल लीडर इंटरनेशनल स्कूल
चतुर्थ स्थान – सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी
वहीं बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम स्थान – लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल
द्वितीय स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चारवा
तृतीय स्थान – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीपगांव कला
चतुर्थ स्थान – जवाहर नवोदय विद्यालय, चारवा
इस प्रकार प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। आयोजन के समापन पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही। आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय कार्य किया।




