शाहगंज पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर गठित टीम की त्वरित कार्रवाई,बालिका परिजनों को सौंपी गई

शाहगंज पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर गठित टीम की त्वरित कार्रवाई बालिका परिजनों को सौंपी गई
एमपी दर्पण से भारती राजपूत स्टेट हेड की विशेष रिपोर्ट सीहोर
सीहोर।थाना शाहगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। साथ ही मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 दिसंबर 2025 को फरियादी द्वारा थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना शाहगंज में अपराध क्रमांक 381/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैदानी साक्ष्यों के आधार पर तलाश करते हुए आरोपी रितिक मारोठ पिता दिलीप मारोठ उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10, सुल्तानपुर जिला रायसेन को चिन्हित कर उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। बालिका को विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सौंपा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उप निरीक्षक पूनम राय, प्रधान आरक्षक 184 देवेंद्र सिंह, आरक्षक 281 राजेंद्र अखण्डे, आरक्षक 702 दिनेश गठोले, महिला आरक्षक 61 वैशाली, आरक्षक 118 दिनेश अहिरवार।




