सूरजपुर

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद सचिन तायल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद सचिन तायल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद सचिन तायल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

रायपुर। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने के पश्चात सचिन तायल ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से राजधानी रायपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सचिन तायल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नेतृत्व पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन को जनहित के कार्यों से जोड़ने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

भेंट के उपरांत सचिन तायल ने अपनी नियुक्ति पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी एवं पार्टी के प्रत्येक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

सचिन तायल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सतत प्रयास करेंगे।

यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती, समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!