हरदा

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र हरदा में विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों एवं पुलिस बल के लिए ध्यान सत्र आयोजित

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र हरदा में विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों एवं पुलिस बल के लिए ध्यान सत्र आयोजित

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र हरदा में विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों एवं पुलिस बल के लिए ध्यान सत्र आयोजित

ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

आज दिनांक 14/12/2025 को हरदा स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस द्वारा आयोजित वैश्विक गीतोपदेश श्लोक प्रतियोगिता में वैश्विक एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र, जिला कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक शशांक, वरिष्ठ समाजसेवी निरंजन शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुशंकर शुक्ल, हार्टफुलनेस के प्रदेश समन्वयक एवं भारतीय योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र गौतम तथा द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल के डायरेक्टर जय कानवा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा ब्राइटर माइंड्स गतिविधियों एवं गीता श्लोकों की प्रस्तुति दी गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। कलेक्टर महोदय, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र एवं गजेंद्र गौतम द्वारा ध्यान एवं ब्राइटर माइंड्स के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल एवं वंडर ग्रो स्कूल के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में आई.जी. (कार्मिक) श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के नेतृत्व में जिला पुलिस बल के लिए ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ध्यान से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशांक सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं पुलिस बल के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!