
एक साल से अपहर्ता को मोहदा पुलिस ने किया बरामद
दामजीपुरा:—बैतूल पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी भैंसदेही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विष्णुप्रसाद मौर्य मोहदा द्वारा टीम गठीत की गई!
जिसमे प्रआर 327 सचिन माहोरे, आर 704 सुरेन्द्र धुर्वे, को ग्राम चिंटा निकुंटा थाना पर्वतगिरी जिला वारंगल तेलंगाना रवाना किया गया था। जो सायबर सेल बैतूल प्रधान आर राजेन्द्र धाड़से, आर बलराम, से प्राप्त लोकेशन के आधार पर अपहर्ता की लोकेशन पर जाने हेतू लोकल थाना पर्वतगिरी की मदद से अपहर्ता को दस्तयाब किया गया था। बाद थाना मोहदा लाया गया दस्तयाबी एवं कथन के लिए एसडीओपी कार्यालय भैंसदेही पेश किया गया। उक्त अपहर्ता की दस्तयाबी हेतू गठीत टीम द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किया गया जिसमे थाना प्रभारी महोदय व्ही. पी. मोर्य थाना मोहदा, प्रआर 327 सचिन माहोरे, महिला प्रआर 420 गायत्री पन्द्रे, आर 704 सुरेन्द्र धुर्वे, आर 126 रमेश चौहान, प्रआर राजेन्द्र धाड़से सायबर सेल, आर बलराम सायबर सेल की महत्वपुर्ण भूमिका रही है।




