हरदा

टंट्या मामा का बलिदान दिवस मनाया गया

टंट्या मामा का बलिदान दिवस मनाया गया

टंट्या मामा का बलिदान दिवस मनाया गया

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

टिमरनी- वनांचल क्षेत्र के ग्राम कायदा में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक टंट्या भील का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर टंट्या भील के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश इवने ने कहा कि टंट्या भील को भारतीय रॉबिन हुड भी कहा जाता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध लड़ा और कई बार अंग्रेजों को चकमा दिया। वह गरीबों और आदिवासियों के लिए काम करते थे और उन्हें टंट्या मामा के नाम से पुकारा जाता था। भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश उइके ने टंट्या भील के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान
नीरसिंह काजले, रोजगार सहायक, राजकुमार धुर्वे, राजेश उइके, देवराज धुर्वे, रविन्द्र इवने, सालकराम आहके, भूरादादा काजले, सत्तू काजले, गणेश सिलारे, सहित आसपास के अन्य ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!