जिले में एससी/एसटी विद्यार्थियों के OTR और MPTAASC पंजीयन की समीक्षा, प्राचार्यों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
70% से कम परिणाम वाले संस्थानों को गुणवत्ता सुधार पर जोर, सीईओ ने दिए ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न कार्यों के निर्देश

जिले में एससी/एसटी विद्यार्थियों के OTR और MPTAASC पंजीयन की समीक्षा, प्राचार्यों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
70% से कम परिणाम वाले संस्थानों को गुणवत्ता सुधार पर जोर, सीईओ ने दिए ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न कार्यों के निर्देश
बुरहानपुर::जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा आयुक्त अनुसूचित जाति विकास, भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत् अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों के लिये वर्ष 2025-26 में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा ने जिले के सभी प्राचार्यों एवं विकासखण्ड अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संकुलवार OTR तथा MPTAASC प्रोफाइल पंजीयन की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संस्थान निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित पंजीयन कार्य पूर्ण करें और अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, परीक्षा परिणाम, साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण, ई-अटेंडेंस सहित कर्मयोगी अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई। संकुल प्राचार्यों को अपने स्तर पर सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों, कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते और अन्य भुगतान संबंधी कार्यवाही समय पर करने को कहा गया।
बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के दौरान सीईओ वर्मा ने निर्देशित किया कि जिन संस्थाओं का परिणाम 70 प्रतिशत से कम रहा है, वे इस सत्र में परिणाम सुधार हेतु सक्रियता से कार्य करें। आवश्यकतानुसार रेमिडियल क्लास संचालित करने और विषय शिक्षकों को अन्य संस्थाओं में भी शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु मार्गदर्शन देने के लिए कहा गया।
इसके साथ ही सभी संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित एप के माध्यम से ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए।




