
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य
बी.एल.ओ. जमुना आठोले हुईं सम्मानित!
दामजीपुरा:–विधानसभा क्षेत्र 133–भैंसदेही में आयोजित सम्मान समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक 56, अनुना आठोले की बी.एल.ओ.जमुना आठोले को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जमुना आठोले को यह सम्मान मतदाता सूची के गणना पत्रक के डिजिटलाइजेशन तथा दस्तावेजों के सटीक एवं समयबद्ध सत्यापन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष अभियान के दौरान उन्होंने जिस निष्ठा,दक्षता और पारदर्शिता से कार्य किया,उसने पूरे क्षेत्र में मिसाल कायम की है।
अभियान की सफलता में उनकी भूमिका को देखते हुए अधिकारीगणों ने जमुना आठोले की सराहना करते हुए कहा कि
ऐसे कर्मठ बी.एल.ओ.ही निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत और विश्वसनीय बनाते हैं।
यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्य की उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों के प्रति बढ़ते विश्वास,जागरूकता और उत्तरदायित्व का प्रतीक भी है।




