आगर मालवा

कलेक्टर ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया 

स्वच्छता और मौसम अनुकूल व्यवस्थाओं के दिये निर्देश 

कलेक्टर ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया 

स्वच्छता और मौसम अनुकूल व्यवस्थाओं के दिये निर्देश 

आगर मालवा से सोनू खान की रिपोर्ट

आगर-मालवा, 25 नवम्बर/ कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को माली खेड़ी रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा सखी सेंटर पर पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं को आश्रय में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया गया। वन स्टॉप सेंटर के आश्रय कक्ष में उपलब्ध संसाधनों को देखा। आश्रित महिलाओं को दी जाने वाली खान-पान व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक साधनों की जानकारी ली। वन स्टाफ सेंटर में ठंड के अनुकूल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, और अन्य सुरक्षा साधनों का अवलोकन किया और वन स्टाप सेंटर पर उपस्थित वर्कर से चर्चा कर उनके द्वारा दी जाने वाली काउंसलिंग और अन्य सहायता से बारे में जाना।

कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए की वन स्टाफ सेंटर में आश्रित महिलाओं को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और मौसम के अनुकूल व्यवस्था प्रदान की जाए। कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी ड्यूटी चार्ट और वन स्टाफ सेंटर में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का रिकॉर्ड रजिस्टर देखा। वन स्टाफ सेंटर पर प्राप्त हुए प्रकरणों की कम संख्या को देखते हुए निर्देश दिए कि सखी सेंटर एवं इसमें दी जाने वाली सुविधाओं की ज्यादा से ज्यादा जनता तक जानकारी पहुंचाई जाए। इसके लिए ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक कैंप आयोजित करें एवं विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। वन स्टाफ सेंटर के कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव गुप्ता, प्रीति नागर, सावित्री परमार सोनिया यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

संलग्न :- फोटो वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!