सुठालिया पुलिस, राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई
अवैध उत्खनन में लिप्त 02 जेसीबी मशीनें जप्त

सुठालिया पुलिस, राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई
अवैध उत्खनन में लिप्त 02 जेसीबी मशीनें जप्त
एक जेसीबी चालक गिरफ्तार — उत्खनन कराने वाले सहित अन्य आरोपियों पर अपराध दर्ज
जिला ब्यूरो राजू बैरागी की रिपोर्ट
सुठालिया के कानरखेड़ी स्थित सेमलापार रोड पार्वती नदी पुल के पास दो जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया।
दोनों जेसीबी के चालकों को मौके पर ही पकड़ा गया। पूछताछ में—
पूछताछ में दोनो ने माना कि सोनू पिता मंगूपुरी निवासी ग्राम कानरखेड़ी के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन कराया जा रहा था। संयुक्त टीम ने दोनों जेसीबी मशीनों को जप्त कर विधिवत पंचनामा तैयार किया
जांच के दौरान आरोपी इंदर सिंह लोधा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी सुठालिया उनि प्रवीण जाट ओर उनकी टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया



