आठनेर

दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद ,हिंदू संगठन ने किया आठनेर बंद

प्रशासन अलर्ट, एएसपी, एसडीओपी सहित भैसदेही, झल्लार थाने की पुलिस भारी बल के साथ पहुंचा आठनेर

दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद ,हिंदू संगठन ने किया आठनेर बंद

प्रशासन अलर्ट, एएसपी, एसडीओपी सहित भैसदेही, झल्लार थाने की पुलिस भारी बल के साथ पहुंचा आठनेर

आरोपी अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विलास खातरकर 

आठनेर/ गुरुवार साप्ताहिक बाजार वाले दिन सुबह 11से 12 के बीच दो समुदायों के बीच जमकर हाथा पाई हो गई ।जिसके बाद प्रशासन शीघ्र ही अलर्ट मोड में आ गया और तत्काल माहौल को संभालने पुलिस ने मोर्चा संभाला । आठनेर में हुऐ विवाद की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमला जोशी एसडीओपी भैसदेही सहित थाना प्रभारी भैसदेही , झल्लार पुलिस बल के साथ आठनेर नगर पहुंचे।जिसके बाद पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया ।

ये था पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गुरुवार साप्ताहिक बाजार लगने की तैयारी को लेकर व्यापारियों द्वारा अपनी-अपनी दुकाने लगाई जा रही थी की एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा बाजार मार्ग पर समान के गठ्ठे डाल रखे थे जिससे पूरी तरह आने जाने का मार्ग बंद हो गया था जिस पर हिड़ली निवासी ने उस विशेष समुदाय के व्यक्ति से कहा की तुम अपनी दुकान का सामान रास्ते से हटा लो ताकि रास्ता खुल जाएगा इसी बात से नाराज विशेष समुदाय के लड़के ने हिड़ली निवासी महिला और पुरुष को अन्य साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह लात घुसो से मारना पीटना शुरू कर दिया घटना के वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही घायल हिड़ली निवासी के बचाव और विशेष समुदाय के व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोग आठनेर थाने में भीड़ के रूप में पहुंच गए ।

पुलिस सक्रियता दिखाते हुए तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची जहां पुलिस ने मामला संभाला और बड़ी घटना होने से रोक लिया साथ ही पुलिस ने मौके से मार पिटाई करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।लेकिन हिंदू संगठन के लोगो द्वारा धीरे-धीरे इकट्ठा होकर विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आठनेर बंद का आवाह्न कर दिया गया इसके बाद नगर पूरी तरह बंद हो गया ।

व्यापारियों द्वारा हिंदू संगठन के साथ घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठानों पर ताले लगा दिए । बाजार बंद के बाद हिंदू संगठन के लोगों द्वारा बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर दोषियों के खिलाफ नारेबाजी की जिस पर पुलिस प्रशासन ने सभी को शांति बनाए रखनी की अपील की और बताया की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष बचे आरोपियों को भी जल्द वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!