हरदा

किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

हरदा से व्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा 12 नवम्बर 2025/ किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के तहत बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय, हरदा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु एएनसी पंजीकरण को बढ़ावा देना, शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना तथा आशा कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि सुनिश्चित करना था।

कार्यशाला में जोनल प्रोग्राम मैनेजर, किलकारी एवं मोबाइल अकादमी, भारत सरकार श्री रजा अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह तथा इंदौर संभाग के किलकारी कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किलकारी एवं मोबाइल अकादमी पर प्रशिक्षण देकर उनके ज्ञान एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विस्तार से चर्चा की गई। किलकारी कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों तक समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुँचाने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री रज़ा अहमद ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य’’ को बेहतर बनाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किलकारी और मोबाइल अकादमी जैसे नवाचार कार्यक्रम जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों, बीएमओ, एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!