सनफ्लावर स्कूल मे सांस्कृतिक समापन समारोह सम्पन्न हुआ
सनफ्लावर स्कूल मे सांस्कृतिक समापन समारोह सम्पन्न हुआ

सनफ्लावर स्कूल मे सांस्कृतिक समापन समारोह सम्पन्न हुआ
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा स्थानीय सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल में सी बी एस ई स्कूलों के सहोदय ग्रुप द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, खेल, व्यक्तिगत विधा पर व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता के समापन का शुभारंभ जिलाधीश माननीय सिद्धार्थ जैन एवं श्री मती सलोनी जैन मुख्य अतिथि के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सन फ्लावर स्कूल में सामुहिक नृत्य विधा का का आयोजन किया गया। जिसमे संस्कार स्कूल, होलीफेथ स्कूल, डेली पब्लिक स्कूल, एकेडमिक हाइट स्कूल, सूर्योदय स्कूल, द फाउंडेशन स्कूल, नॉलेज पब्लिक स्कूल ने भाग लिया।कार्यक्रम में अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी व विशेष अतिथि पत्रकार सुनील जैन खिड़कियां थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने की।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की आराधना कर अतिथि सत्कार किया गया।
अतिथि परिचय प्राचार्य चंद्रलेखा रेड्डी ने दिया।
स्वागत गीत के स्वर विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं मनीषा जैन ग्रुप द्वारा दिए गए।
व अतिथियों के सम्मान में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता में शामिल सातों विद्यालय की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री जैन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्र छात्राओं से अपेक्षा की, वे आने वाली परीक्षाओं में भी जिले का नाम रोशन करें।
जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी ने सभी स्कूलों को प्रतियोगिता में शामिल होने की बधाई दी। और स्वस्थ्य परंपरा का पालन करते हुए व्यक्तित्व विकास हेतु मार्गदर्शन दिया।
इस आयोजन में शिक्षण विकास समिति के उपाध्यक्ष संजय कमल चंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,सचिव प्रतीक अग्रवाल, सदस्य लखन लाल अग्रवाल, नवनीत पटेल, सिटी कॉर्डिनेटर सी बी एस ई किरण मिश्रा, प्राचार्या प्रीति बांके, सोनाली, नेहा वर्गीस सहित सभी प्रति योगी स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डेली पब्लिक स्कूल सोडलपुर, द्वितीय स्थान होलीफेथ स्कूल, तथा तृतीय स्थान संस्कार स्कूल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक अंकित परिहार, शिक्षिका शक्ति राजवैद्य, रेहान खान, कल्याणी खेरवा द्वारा किया गया। आभार शिक्षक अवधेश चौहान ने माना।




