हरदा

न्याय उत्सव का कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों मे सम्पन्न हुआ

न्याय उत्सव का कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों मे सम्पन्न हुआ

न्याय उत्सव का कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों मे सम्पन्न हुआ

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

आज दिनांक 12/11/2025 न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन, आदिवासी अंचलों में पहुंचकर पैरा लीगल वालेन्टियर जिला विधिक योजनाओं की जानकारी,, ग्राम जटपुरा हाई स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल, ग्राम रामटेक ग्राम सुंदर पानी, ग्राम छूरीखाल सहित आधा दर्जन ग्रामों में जागरूकता शिविरों का आयोजन,

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय अरविंद रघुवंशी एवं सचिव जिला, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं चंद्रशेखर राठौर, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मोहित वास्तव,, सहायता अधिकारी सौरभ, दुबे के,मार्गदर्शन में ,, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा न्याय उत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत न्याय उत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूलों में जाकर बच्चों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा न्याय उत्सव के उद्देश्य एवं न्याय प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की। पेरा लीगल वालेन्टियर संजय गंगराड़े एवं संजय नामदेव के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को,

न्याय उत्सव का उद्देश्य समझाते हुए लोगों को न्याय प्रणाली के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। यह उत्सव लोगों को न्याय की प्रक्रिया में भाग लेने और न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

*न्याय उत्सव के मुख्य उद्देश्य हैं*. लोगों को न्याय प्रणाली के बारे में जागरूक करना, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना,न्याय प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना, में न्याय और समानता को बढ़ावा देना, इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए, एवं छात्रों को उनके सुरक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान की, साथ ही पास्को एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से बच्चों को जानकारियां दी हमारा उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई करना है, हमें उसे सार्थक बनाना है, तो हम सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान दें अन्य बातों पर नहीं, यदि हमें आगे बढ़ाना है तो अपने लक्ष्य पर हमें ध्यान देनाहै, इस अवसर पर, ग्रामों में जिला विधि के सेवा प्राधिकरण की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी प्रदान की एवं पंपलेट भी चिपकाए, बच्चों के बीच में सामान्य ज्ञान एवं, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, इस कार्यक्रम में सभी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं एवं युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्य, पैरालीगल वॉलिंटियर एवं आनंद दुबे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!