नसरुल्लागंज

राजेश लखेरा को नई जिम्मेदारी — बने पिछड़ा वर्ग महापंचायत, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष

राजेश लखेरा को नई जिम्मेदारी — बने पिछड़ा वर्ग महापंचायत, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष

राजेश लखेरा को नई जिम्मेदारी — बने पिछड़ा वर्ग महापंचायत, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष

नसरुल्लागंज संवाददाता फिरोज खान 

नसरुल्लागंज सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजेश लखेरा को पिछड़ा वर्ग महापंचायत, मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि श्री लखेरा की विचारधारा, कार्यों के प्रति लगन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

स्काउट गाइड आयुक्त से प्रदेश उपाध्यक्ष तक का सफर

गौरतलब है कि राजेश लखेरा वर्तमान में मध्यप्रदेश स्काउट गाइड संगठन में आयुक्त के पद पर भी कार्यरत हैं। समाज सेवा और युवा नेतृत्व में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए अब यह उम्मीद की जा रही है कि वे महापंचायत में पिछड़े वर्ग के हितों और संगठन के विस्तार में नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

प्रदेश के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने आशा व्यक्त की है कि श्री लखेरा समर्पण, सच्चाई और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे तथा पिछड़े वर्ग की सभी जातियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूती देंगे।

> “महापंचायत द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने में अपना योगदान दूंगा।”

— राजेश लखेरा (प्रदेश उपाध्यक्ष)

यह नियुक्ति पिछड़ा वर्ग के कल्याण, विकास और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है नसरुल्लागंज से एमपी दर्पण न्यूज़ के लिए संवाददाता फिरोज खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!