थाना छीपाबड द्वारा अपहरण के प्रकरण में नाबालिक बालिका को दस्तयाब एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया
थाना छीपाबड द्वारा अपहरण के प्रकरण में नाबालिक बालिका को दस्तयाब एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया

थाना छीपाबड द्वारा अपहरण के प्रकरण में नाबालिक बालिका को दस्तयाब एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
छिपाबड – दिनांक03-11-2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय अनुभाग खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी छीपाबड श्री संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन, में थाना छीपाबड से मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिक बालक/बालिकाओं की दस्तयाब हेतु थाना छीपाबड में टीम का गठन किया गया।
जो टीम के द्वारा थाना छीपाबड में दिनांक 24.10.25 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट किया कि फरियादिया की नाबालिक बालिका को मोरगढी बाजार से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जिस पर थाना छीपाबड में अपराध क्रमांक 460/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान अपहृता बालिका को दिनांक 02.11.25 को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी सुनील पिता लालसिंह कोरकू उम्र 21 साल निवासी दीपगांवकला सिराली जिला हरदा को दिनांक 03.11.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष कर जिला जेल हरदा निरूद्ध किया गया है।
आरोपी – सुनील पिता लालसिंह कोरकू उम्र 21 साल निवासी दीपगांवकला सिराली जिला हरदा।
महत्वपूर्ण भूमिका-थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उप निरीक्षक माया सल्लाम, सहायक उप निरीक्षक के.के. दीक्षित, प्रधान आरक्षक 29 सईद खान, आरक्षक 361 सुनील शर्मा, आरक्षक 376 सौरव राजपूत एवं थाना स्टाफ छीपाबड की रही।




