
सार्थक एप का विरोध वेतन ना रोका जाये
स्वास्थ्य विभाग के समस्त डाक्टरों कर्मचारीयों (नियमित/संविदा) ने ज्ञापन सौंपा कलेक्टर महोद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आगर मालवा को सौंपा।
आगर मालवा से सोनू खान की रिपोर्ट
सार्थक एप मैदानी अमले एवं विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत पेरामेडिकल कर्मचारी एवं प्रबंधन कार्य में सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को निरन्तर मरिजो एवं आमजन को लाभान्वित हमारे द्वारा किया जा रहा है।
परन्तु सरकार हमारे कार्य का मुल्यानंकन नापने का पैमाना सार्थक एप से नापना न्यायोचित नहीं है।
हम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कौरोना योद्धा के रूप में हमें नवाजा गया था
वर्तमान में शासन प्रशासन हमारे साथ न्योचित व्यवहार नहीं कर रही है विभाग में कर्मचारीयों की अगस्त माह से सार्थक एप के चलते वेतन एव मानदेय लम्बित है।
साथ ही परिवार का पालन पोषण करने में कठिनाइयां आ रही है।
माननीय कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि स्वास्थ्य विभाग का समस्त अमला मानव स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ संवेदनशील विभाग है।
आग्रह है कि वर्तमान में पुरे प्रदेश में सार्थक एप के माध्यम से वेतन/ मानदेय कहीं नहीं रोका गया है।
केवल आगर मालवा में ही विभाग के आला अधिकारी द्वारा हिटलरशाही अपनाई जा रही है राज्य स्तरी से स्पष्ट निर्देश थे कि विभाग के समस्त अमले को दिपावली पर्व भुगतान किया जाना था।
परन्तु अधिकांश कर्मचारियों की दिपावली आर्थिक तंगी में त्योहार मानाया गया।
ज्ञापन डॉ विजेन्द्र चुरिहार, डॉ डी एस परमार, डॉ जे सी परमार, डॉ मिथुन गोलदार, डॉ नाहटा, डॉ सरदार एसके, डॉ विनोद सांगरिया, मौना सर्वेकर , संविदा जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा जिले के समस्त मैदानी अमला जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, mpw, प्रबंधक किय कैडर शामिल हुए।
दो दिवस में समाधान नहीं होता है तो हड़ताल एवं आंदोलन किया जावेगा।




