हरदा

शासकीय विद्यालयों के छात्रों के लिये प्रारम्भ हुआ मिशन कोड शक्ति-हरदा

शासकीय विद्यालयों के छात्रों के लिये प्रारम्भ हुआ मिशन कोड शक्ति-हरदा

शासकीय विद्यालयों के छात्रों के लिये प्रारम्भ हुआ मिशन कोड शक्ति-हरदा

कलेक्टर ने 17 विद्यार्थियों को वितरित किये प्रमाण-पत्र

हरदा:आज के समय में तकनीकी ज्ञान और कोडिंग जैसी स्किल बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी हो गई है। यह न सिर्फ़ उनके सोचने और समस्या सुलझाने की क्षमता को बढ़ाता है बल्कि उन्हें आगे की पढ़ाई और रोज़गार में भी नए अवसर दिलाता है। जिला प्रशासन ने ‘‘कोड योगी’’ फाउण्डेशन के सहयोग से जिले के शासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही कोडिंग सीखाने के उद्देश्य से ‘‘मिशन कोड शक्ति-हरदा’’ प्रारम्भ किया है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के कोडिंग लर्निंग के विभिन्न चरण पूर्ण करने वाले 17 विद्यार्थियों को कोडिंग संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री बलवन्त पटेल, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री एस.के. यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, यह आपके बहुत काम आयेगा। उन्होने कहा कि यदि आप व्यवस्थित रूप से कोडिंग सीखते हैं तो अन्य विद्यार्थियों की तुलना में और बेहतर बन सकेंगे। कोडिंग आपके भविष्य में काफी उपयोगी सिद्ध होगी। कलेक्टर ने कहा कि यह प्रोग्राम पूरी तरह निःशुल्क है। कोर्स को आसान भाषा में तैयार किया गया है ताकि कोई भी विद्यार्थी, चाहे तकनीकी पृष्ठभूमि न भी हो, इसे समझ सके। इसमें छोटे-छोटे वीडियो, सरल अभ्यास और प्रैक्टिकल असाइनमेंट शामिल हैं।

जिला परियोजना समन्वयक श्री बलवन्त पटेल ने बताया कि मिशन कोड शक्ति अभियान के तहत 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। छात्रों ने वेबसाइट डिजाइनिंग, वेब बेसिक्स, प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज आदि तकनीकी आयाम सीखना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होने बताया कि जिले के 17 छात्रों द्वारा अल्प समय में इस लर्निंग के कई चरण पूर्ण कर लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!