खण्डवा

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण संपन्न

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण संपन्न

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण संपन्न

आगामी 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति लिए जाएंगे

खंडवा::भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से विशेष_गहन_पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जिले के मास्टर ट्रेनर्स को स्टेट लेवल के मास्टर ट्रेनर श्री कुलदीप फरे एवं विवेक केशरे द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर जानकारी व फॉर्म एकत्र करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा। आगामी 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई एवं प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा प्रपत्र बी एल ओ एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर में कम से कम तीन बार जाकर जानकारी प्राप्त करेगा। मतदाता या बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं संबंधी जानकारी मिलान के लिए अखिल भारतीय डाटाबेस voters.eci.gov.in के माध्यम से मदद कर सकते हैं। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी जो कि मृत हो गए हैं या स्थाई रूप से स्थानांतरित हो गए हैं। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएंगे। मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए नए मतदाता को प्रपत्र 6 भरना होगा, नाम काटने के लिए प्रपत्र 7, तथा मतदाता सूची में नाम या अन्य प्रविष्टि सुधारने या स्थानांतरण के मामले में प्रपत्र 8 भरकर जमा करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!