बैतूलमध्य प्रदेश

जमीनी विवाद में चली लाठियां, महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

चिचोली थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

जमीनी विवाद में चली लाठियां, महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

चिचोली थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बैतूल। थाना चिचोली क्षेत्र के ग्राम हरदू में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खेत में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में थाना चिचोली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई महिला लक्ष्मी यादव की फरियादी बेटी 21 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे अपने खेत में भैंस लेने गई थी। पास ही अनावेदक बंसत यादव अपने खेत में जुताई कर रहा था। फरियादी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बंसत यादव वहां आया और गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से हमला कर दिया।

शोर सुनकर लक्ष्मी यादव बेटी को बचाने आई तो बंसत यादव ने उसे भी डंडे से मारा जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद फरियादी के पिता सरवन यादव, भाई बलराम यादव, आशीष यादव और बहन माया यादव मौके पर पहुंचे तो बंसत की पत्नी सरिता, पुत्र सतीश और मां ललिता यादव ने भी हमला कर दिया। फरियादी का आरोप है कि बंसत यादव ने उनके भाई आशीष के अंगूठे पर काट लिया। शिकायत के अनुसार इस घटना में सरवन यादव के दाहिने हाथ पर चोट आई और माया यादव को भी अंदरूनी चोटें आईं। हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप-पुलिस ने साधारण मामला दर्ज किया

घटना के बाद सरवन यादव ने 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने साधारण मामला दर्ज किया है, जबकि घटना में गंभीर चोटें आई हैं। सरवन यादव ने बताया कि उनकी मां का हाथ दो जगह से टूट गया है और जिला चिकित्सालय से ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

आवेदक ने यह भी बताया कि 22 अक्टूबर को जब वह खेत गए तो पाया कि आरोपियों ने बोरिंग की रस्सी काटकर मोटर को बोर में गिरा दिया और बोर में पत्थर डाल दिए जिससे पूरा बोर खराब हो गया। इस संबंध में शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें थाने से भगा दिया गया। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!