हरदा

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला 

दीपावली पर्व के उपलक्ष में जिला पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा द्वारा आज हरदा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों घंटाघर बाजार, सराफा ,फटाका बाजार एवं आसपास के व्यस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बाजार में भीड़-भाड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान सतर्कता एवं चौकसी बरतें, बाजारों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखें, फायरक्रैकर बाजार में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु निरंतर पेट्रोलिंग करें।

त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देने एवं नागरिकों को पुलिस की सहायता हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते, पुलिस उप अधीक्षक सुश्री अरुणा सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी श्री रोशनलाल भारती , सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री रामसुमेर तिवारी,थाना प्रभारी यातायात सूबेदार उमेश ठाकुर उपस्थित रह ।

हरदा पुलिस द्वारा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली पर्व मनाने हेतु पूर्ण तैयारी की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!