नसरुल्लागंज

दीपावली पर्व पर मंडी में नीलामी कार्य रहेगा बंद

24 अक्टूबर को भावान्तर योजना के शुभारंभ पर पुनः शुरू होगी नीलामी

दीपावली पर्व पर मंडी में नीलामी कार्य रहेगा बंद

24 अक्टूबर को भावान्तर योजना के शुभारंभ पर पुनः शुरू होगी नीलामी

नसरुल्लागंज से फिरोज खान

कृषि उपज मंडी समिति भैरूंदा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व तथा शासकीय अवकाश के चलते दिनांक 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक एवं 25 से 26 अक्टूबर 2025 तक मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

मंडी सचिव ने बताया कि यह निर्णय अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के आवेदन के आधार पर लिया गया है। उक्त अवधि में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, रविवार एवं चतुर्थ शनिवार जैसे त्यौहारों एवं अवकाशों के कारण नीलामी कार्य नहीं होगा।

वहीं, 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को शुभ मुहूर्त में भावान्तर भुगतान योजना के शुभारंभ के साथ नीलामी कार्य पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

मंडी प्रशासन ने समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अवकाश अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में न लाएं और दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को ही अपनी उपज लेकर आएं।

साथ ही जिन कृषकों ने भावान्तर योजना में पंजीयन कराया है, उन्हें अपनी उपज लाते समय पंजीयन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वाहन क्रमांक की छायाप्रति, पंजीकृत गोवाईल एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भावान्तर योजना के अंतर्गत सोयाबीन का विक्रय केवल पंजीकृत कृषक स्वयं अथवा पंजीयन में नामित व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकेगा तथा भुगतान केवल आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से ही किया जाएगा।

भावान्तर योजना का लाभ केवल मंडी प्रांगण में खुली नीलामी के तहत उपज बेचने पर ही प्राप्त होगा।

मंडी प्रशासन ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों को मंडी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित शेड में ही लगाएं ताकि नीलामी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!