दामजीपुराबैतूलमध्य प्रदेश
श्री बजरंग सेना में नई नियुक्ति — शैलेश (सोनू) सोनी बने बैतूल जिले के जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रमुख
श्री बजरंग सेना में नई नियुक्ति — शैलेश (सोनू) सोनी बने बैतूल जिले के जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रमुख

श्री बजरंग सेना में नई नियुक्ति — शैलेश (सोनू) सोनी बने बैतूल जिले के जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रमुख
बैतूल। श्री बजरंग सेना में संगठन विस्तार के क्रम में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश जी विश्वकर्मा के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जी प्रजापति की अनुशंसा पर श्री शैलेश (सोनू) सोनी को बैतूल जिले का जिला अध्यक्ष (गौ रक्षा प्रमुख) नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा बताया गया कि श्री शैलेश सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और गौ संरक्षण के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है। उनकी निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।