मंदसौर

SPL-1 सीतामऊ प्रीमियर लीग में पिपलिया मंडी के विनय नेकाड़ी रहे मैन ऑफ द सीरीज़

SPL-1 सीतामऊ प्रीमियर लीग में पिपलिया मंडी के विनय नेकाड़ी रहे मैन ऑफ द सीरीज़

SPL-1 सीतामऊ प्रीमियर लीग में पिपलिया मंडी के विनय नेकाड़ी रहे मैन ऑफ द सीरीज़

पिपलिया मंडी महेश मरेठा — सीतामऊ में आयोजित SPL-1 (सीतामऊ प्रीमियर लीग) में पिपलिया मंडी के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर विनय नेकाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 11 विकेट झटके और 170 रनों की अहम पारी खेली, जिससे उनकी टीम को महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत हासिल हुई।

यह टूर्नामेंट पूरी तरह IPL की तर्ज पर आयोजित किया गया था, जिसमें मंदसौर जिले के लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को 71,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार और उपविजेता टीम को 41,000 रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

SPL-1 का आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े आयोजन के रूप में सामने आया, जिसने ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। विनय नेकाड़ी जैसे खिलाड़ी इस लीग की सफलता का प्रमुख कारण रहे, जिन्होंने अपने खेल से सबका ध्यान खींचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!