हरदा में नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु शहर स्तरीय स्थाई समिति गठित
हरदा में नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु शहर स्तरीय स्थाई समिति गठित

हरदा में नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु शहर स्तरीय स्थाई समिति गठित
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2025 के लिए हरदा में शहर स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी (Standing Committee) का गठन किया गया है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नपा हरदा) द्वारा आदेश क्रमांक 7/नपा/कानूनगो/2025 दिनांक 08 अक्टूबर 2025 जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार गठित समिति में निम्न पदाधिकारी शामिल रहेंगे —
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला हरदा — अध्यक्ष
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, हरदा — सदस्य
अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद हरदा — सदस्य
समस्त पार्षद, नगर पालिका परिषद हरदा सदस्य
नगर अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी (जिला हरदा) — सदस्य
नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (जिला हरदा) — सदस्य
नगर अध्यक्ष, इंडियन नेशनल कांग्रेस (जिला हरदा) — सदस्य
शहर स्तरीय समिति की बैठक दिनांक 13 अक्टूबर 2025, सांय 4:00 बजे से जनपद पंचायत हरदा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु विधायक डॉ. राम किशोर दोगने, सांसद प्रतिनिधि श्री कमल पटेल, कलेक्टर हरदा, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद हरदा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भेजी गई है




