हरदा नगर पालिका निर्वाचन 2025 : मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 17 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित
हरदा नगर पालिका निर्वाचन 2025 : मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 17 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित

हरदा नगर पालिका निर्वाचन 2025 : मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 17 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
नगर पालिका परिषद हरदा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न.पा.) हरदा द्वारा दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर पालिका निर्वाचन 2025 हेतु तैयार की गई वार्डवार फोटोयुक्त मतदाता सूची अब आम जनता के नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है
मतदाता सूची का यह प्रारंभिक प्रकाशन 1 जनवरी 2025 की पात्रता तिथि के आधार पर किया गया है। नागरिक अब अपने नाम की जांच कर सकते हैं और यदि किसी नाम के संबंध में दावा या आपत्ति हो, तो वे 17 अक्टूबर 2025 अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन कार्यालय समय में नीचे उल्लिखित स्थानों पर जमा किए जा सकते हैं —
मुख्य कार्यालय जहाँ सभी वार्डों की सूचियाँ उपलब्ध हैं:
1️⃣ कार्यालय — अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (राजस्व विभाग), हरदा
2️⃣ कार्यालय — सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार, हरदा
3️⃣ कार्यालय — नगरपालिका परिषद हरदा
वार्डवार सूचियाँ उपलब्ध कार्यालय
प्रा. शाला अयोध्या वस्ती (वार्ड 1)
प्रा. शाला खेडीपुरा (वार्ड 2, 3, 4)
नपा कार्यालय हरदा (वार्ड 5, 6, 9)
केन्द्रीय विद्यालय हरदा (वार्ड 7, 8, 10)
मिडिल स्कूल हरदा (वार्ड 11, 12, 20)
प्रा. शाला मानपुरा (वार्ड 13, 14, 15)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रा. शाला अन्नापुरा (वार्ड 16, 18, 19)
जिला पंचायत कार्यालय हरदा (वार्ड 17)
उर्दू शाला लाल स्कूल (वार्ड 21, 22)
प्रा. शाला कुलहरदा (वार्ड 23, 24, 25)
डॉ. भीमराव आंबेडकर उत्कृष विद्यालय (वार्ड 26, 27)
कृषि उपज मंडी (वार्ड 28)
प्रा. शाला फाईल वार्ड (वार्ड 29)
समुदायिक भवन बंगाली कॉलोनी (वार्ड 30)
प्रा. शाला बैरागढ़ (वार्ड 31)
शा. प्रा. शाला सुदामा नगर (वार्ड 32)
शा. प्रा. शाला हरदा खुर्द (वार्ड 33)
शा. प्रा. शाला ग्वालनगर (वार्ड 34)
शा. हाई स्कूल उड़ा (वार्ड 35)
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिका) हरदा ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नाम, पते या विवरण की जाँच कर आवश्यक सुधार कराएँ ताकि आगामी नगरपालिका चुनावों में मतदान का अधिकार सुनिश्चित हो सके।
*आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025, दोपहर 3 बजे तक*
*स्थान: संबंधित वार्डवार विद्यालय या कार्यालय*




