
ब्रेकिंग न्यूज़:- अब पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करना आसान नहीं!
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अभिव्यक्ति की आज़ादी को दी ढाल!
देश के पत्रकारों के हक़ में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ़ कहा — “सरकार की आलोचना करना अपराध नहीं!”
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि
संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत पत्रकार को अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है। केवल सरकार की आलोचना के लिए किसी पत्रकार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता
यह फैसला न सिर्फ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के लिए, बल्कि देश के हर पत्रकार की आवाज़ के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है
अब सच्चाई लिखने और सत्ता से सवाल पूछने वालों की कलम पर न होगी रोक
मीडिया जगत में सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का स्वागत
“यह फैसला लोकतंत्र और प्रेस की आज़ादी को और मज़बूत करेगा




