विधायक डाँ दोगने का नगर वासियों ने एवं भडारी परिवार ने किया स्वागत
विधायक डाँ दोगने का नगर वासियों ने एवं भडारी परिवार ने किया स्वागत

विधायक डाँ दोगने का नगर वासियों ने एवं भडारी परिवार ने किया स्वागत
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के प्रयासों से हरदा से आशापुर सड़क मार्ग निर्माण कार्य एवं खिरकिया नगर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर भंडारी परिवार एवं खिरकिया नगरवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का सम्मान समारोह आयोजित कर विधायक को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया व पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। खिरकिया नगर में ओवर ब्रिज नही होने से लोगों को घंण्टों रेलवे फाटक पर खडे़ रह कर गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता था। मरीजों को एम्बुलेंस से लाने ले जाने में भी काफी परेशानियाँ होती थी खिरकिया नगरवासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा खिरकिया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत कराने के लिए लगातार प्रयासरत् रहे व म.प्र. विधानसभा में सदन के अंदर सरकार के समक्ष बार-बार खिरकिया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाने के मुद्दे को बार-बार उठाया और हरदा विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से ही खिरकिया में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत हो पाया है। जिसके लिए समस्त खिरकिया नगरवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त किया गया।




