आगर मालवा
श्री महाराज अजमीढ़ देव जी का जन्म उत्सव 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा
श्री महाराज अजमीढ़ देव जी का जन्म उत्सव 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा

आगर मालवा से सोनू खान की रिपोर्ट
श्री महाराज अजमीढ़ देव जी का जन्म उत्सव 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा
कानड़ श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कानड़ द्वारा अपने आराध्या देव श्री महाराजा अजमीढ़ जी का जन्म महोत्सव दिनांक 7.10.2025 शरद पूर्णिमा को धूमधाम से मनाया जावेगा
कार्यक्रम दिनांक 7.10.2025 को दोपहर 2:00 बजे महाराजा अजमीढ़ देव का चल समारोह बिजासन माता जी मंदिर से प्रारंभ होकर पीपल चौक, सदर बाजार, झंडा चौक पुराना बस स्टैंड होकर सोनी मैरिज गार्डन
पहुंचेगा ।जहां आदित्य देव की सामूहिक महा आरती होगी तत्पश्चात सामूहिक सह भोज का आयोजन किया जाएगा उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी श्रीमती मीना सतीश सोनी अध्यक्ष स्वर्णकार समाज महिला मंडल कानड़ द्वारा दी गई है।