हरदा

हरदा विधायक दोगने के प्रयासों से खिरकिया ओवर ब्रिज का कार्य स्वीकृत हुआ

हरदा विधायक दोगने के प्रयासों से खिरकिया ओवर ब्रिज का कार्य स्वीकृत हुआ

हरदा विधायक दोगने के प्रयासों से खिरकिया ओवर ब्रिज का कार्य स्वीकृत हुआ

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा :- ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष खिरकिया शंकर सिंह सोलंकी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया की हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के प्रयासों से खिरकिया को ओवर ब्रिज की नई सौगात मिली है। जिसका निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जावेगा। हरदा जिले के खिरकिया शहर में इटारसी खंडवा रेलखंड में रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक 195 पर स्वीकृत ओवरब्रिज की लंबाई – 746.240 मीटर (37.24 मी. रेल्वे पोरशन ) चौड़ाई – 12 मीटर व रेल टॉप लेवल से क्लीयरेंस – 7.3 मीटर है। जिसमे रेलवे विभाग द्वारा रेल लाइन के ऊपर का हिस्सा बनाया जाना है एवं दोनों और का हिस्सा पीडब्ल्यूडी (सेतु निर्माण विभाग) द्वारा किया जाना है । उक्त ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 3072.97 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र से प्राप्त है एवं राशि रूपए 5769.17 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। वर्तमान में ओवरब्रिज के रूपांकन का कार्य प्रगति पर है। रूपांकन प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र ही स्थल पर कार्य प्रारंभ किया जावेगा है । रेलवे विभाग द्वारा रेलवे पोरशन के निर्माण हेतु निविदा की कार्यवाही प्रगति पर है।

ज्ञात हो कि खिरकिया में ओवर ब्रिज नही होने से लोगों को घंण्टों रेलवे फाटक पर खडे़ रह कर गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता था। मरीजों को एम्बुलेंस से लाने ले जाने में भी काफी परेशानियाँ होती थी खिरकिया नगरवासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा खिरकिया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत कराने के लिए लगातार प्रयासरत् रहे।

म.प्र. विधानसभा में सदन के अंदर सरकार के समक्ष बार-बार खिरकिया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाने के मुद्दे को बार-बार उठाया और आज हरदा विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से ही खिरकिया में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत हो पाया है। जिसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम कोठारी, बद्री जी पटेल, संजय सिंह चौहान, संजय मिश्रा, संग्राम सिंह, श्याम सिंह राजपूत, दुर्गादास पाटिल, आशुतोष कोठारी, प्रद्युमन कुशवाहा, रवि विश्नोई, आनंद माझी, मनजीत बघेल ,असलम पठान, सुनील संचार, देवेंद्र राजपूत, कमलेश राजपूत, नरेंद्र अटनेरे, डॉक्टर जितेंद्र सोनी, लोकेश जायसवाल, आकाश चंद्रवंशी, सावन शर्मा, शैलेंद्र पटेल, वीरू ठाकुर, भूपेंद्र राजपूत, द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने आभार व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!