कोयलारी और राबडया में आदि सेवा केंद्र का सरपंच और जनपद सदस्य ने उद्घाटन किया
देखिए video ग्राम सभा भी हुई और लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई

कोयलारी और राबडया में आदि सेवा केंद्र का सरपंच और जनपद सदस्य ने उद्घाटन किया
देखिए video ग्राम सभा भी हुई और लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
आठनेर ।। आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत कोयलारी एवं ग्राम राबड्या में आज महात्मागांधी की जन्म जयंती के अवसर पर आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन सरपंच रमेश उइके एवं जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा सतीश धाकड़ की हाथों से संपन्न हुआ ।
इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत कोयलारी के सचिव रामदास बारपेटे ने बताया कि ग्राम कोयलारी एवं ग्राम राबड़या दोनों के प्राथमिक शाला भवनों के अतिरिक्त कक्ष में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए गए जिनका आज विधिवत उद्घाटन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया तथा ग्राम पंचायत भवन कोयलारी में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा ग्रामवासियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर डॉक्टर हेमराज गढेकर राजू राने कुंवरलाल उइके गुनता सलामें दीपक उइके एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे।




