केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने हरदा में पौधारोपण किया
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने हरदा में पौधारोपण किया

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने हरदा में पौधारोपण किया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 27 सितम्बर 2025/भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने शनिवार को एल.आई.जी कॉलोनी में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत निर्मित नमो उद्यान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम, आंवला, जामुन, अमरूद का पौधा लगाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व नागरिकों ने उपस्थित थे।
*शारदीय नवरात्र में आयोजित कन्या भोज में सम्मिलित हुए*
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने शनिवार को शासकीय नवीन हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल में संचालित पं. दीनदयाल अंत्योदय रसोई में आयोजित कन्या भोज में सम्मिलित हुए एवं इस दौरान कन्याओं को भोजन परोस कर उन्हें गिफ्ट वितरित किये।




