प्राचीन समय से चले आ रहे दशहरा पर्व धूम धाम से मनाया गया
प्राचीन समय से चले आ रहे दशहरा पर्व धूम धाम से मनाया गया

प्राचीन समय से चले आ रहे दशहरा पर्व धूम धाम से मनाया गया
देखिए video ग्रामीण बड़े ही उमंग और उत्साह से मनाते है। इस पर्व पर हजारों की तादात में श्रद्धालु अलग अलग जगह से आते है
Mp दर्पण के लिए हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला की रिपोर्ट
*किल्लौद* । ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बलियापुरा में नवरात्रि के प्रथम शनिवार को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को ग्रामीणों ने धूम धाम से मनाया, एडवोकेट सुनील राठौड़ जी ने बताया कि यह दशहरा पर्व 1 वर्ष में 2 बार चेती दशहरा व कुंवारी दशहरा पर मनाया जाता है, प्राचीन समय से चले आ रहे दशहरा पर्व को ग्रामीण जन द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस आयोजन में ग्राम देवता व कुलदेवता श्री बंजरग बलि की आज के दिन पूजा अर्चना की जाती है वह सभी ग्रामीणों द्वारा चूरमा (प्रसाद) का भोग लगाया जाता है, इस आयोजन के दौरान कुलदेवता द्वारा लकवा (पेरालाइस) से इलाज किया जाता है,जिससे कई लोगो को फायदा भी मिला है,वर्षो से मनाए जा रहे इस पर्व को सभी ग्रामीण बड़े ही उमंग और उत्साह से मनाते है। इस पर्व पर हजारों की तादात में श्रद्धालु अलग अलग जगह से आते है और अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु बजरंग बली के आगे माता टेक अपनी अर्जी लगाते है ।




