
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा दिनांक 6 अक्टूबर को
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कमल सांस्कृतिक मंच द्वारा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 6 अक्टूर 2025 दिन सोमवार को रात्रि 9 बजे से मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा पर किया जायेगा। कमल सांस्कृति मंच के संयोजक देवीसिंह सांखला ने बताया कि 2005 से कमल पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर कवि सम्मेलन की शुरूआत की थी। अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का यह 20 वॉ वर्ष है। सांखला ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश के सु प्रसिद्ध कविगण अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आमंत्रित कविगण है हास्य के बेताज बादशाह जानी बैरागी, देश के सुप्रसिद्ध संचालक शशिकांत यादव, जानी मानी श्रंगार रस की कवियत्री डॉ. भुवन मोहिनी, हास्य के जादूगर दिनेश देशी घी, वीर रस के ओजस्वी कवि अपूर्व विक्रम शाह, श्रंगार रस की कवियत्री निधि गुप्ता एवं हास्य रस के कवि धीरज शर्मा अपनी प्रस्तुति देेंगे। देवीसिंह सांखला ने सभी से निवेदन किया है कि इस कवि सम्मेलन में पधारकर अपने लाड़ले नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनायें।




